Rishikesh

Big Breaking:-ऋषिकेश में गंगा किनारे फोटो खिंचवा रहे थे यूपी के दो युवक, पेर फिसला और तेज बहाव में बहे

ऋषिकेश में गंगा किनारे फोटो खिंचवाते समय अमरोहा के दो युवक तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू किया है और पर्यटकों से प्रतिबंधित घाटों से दूर रहने की अपील की है।

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के डबल-ट्रिपल बीच के पास दो युवक गंगा किनारे फोटो खिंचवाते हुए बह गए। दोनों युवक अमरोहा के रहने वाले हैं।

इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान ने बताया कि चार दोस्त घूमने आए थे। इसी दौरान उनमें से दो युवक गंगा किनारे फोटो खींचते समय अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक गंगा में बह गए।

दोनों युवक गंगा में बहे

बताया कि जिस जगह घटना हुई वह पूर्णतः प्रतिबंधित घाट क्षेत्र है। एसडीआरएफ के डीप डाइवरों की ओर से रेस्क्यू उपकरण की सहायता से सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

डूबने वाले युवकों में मोहम्मद फैज़ान पुत्र अली अब्बास, उम्र 25 वर्ष, मोहम्मद कैफ पुत्र नसीम अख्तर, उम्र  19 वर्ष निवासी  नौगावां सादात, जनपद अमरोहा, उत्तर प्रदेश है। एसडीआरएफ ने पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से प्रतिबंधित घाटों एवं असुरक्षित स्थानों पर स्नान या फोटो खींचने न जाने की अपील की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top