Moussourie

Big Breaking:-मालरोड, अटल उद्यान, लाइब्रेरी, कुलड़ी बाजार में रात तक चहल-पहल।

वीकेंड पर उत्तराखंड के तीन हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भारी भीड़, होटलों में 60-70% तक बुकिंग

लंबे वीकेंड की शुरुआत में मसूरी, धनोल्टी और काणाताल पर्यटकों से गुलजार हो गए, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।

संवाद सहयोगी, मसूरी। लंबे वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, काणाताल सहित बुरांशखंडा और कैम्पटी पर्यटकों से गुलजार हो गए। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए। उन्हें अगले चार दिन तक अच्छा व्यवसाय मिलने की उम्मीद है।

शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी, धनोल्टी सहित अन्य पयर्टन स्थलों का रुख किया। दोपहर तक मसूरी में अन्य दिनों की तरह चहल पहल थी, लेकिन इसके बाद पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी और शाम तक होटलों में 60 से 70 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई, जो लगातार जारी है।

अन्य पर्यटन स्थल भी गुलजार
मालरोड, अटल उद्यान, लाइब्रेरी बाजार, कुलड़ी बाजार सहित अन्य पर्यटन स्थल भी गुलजार हो गए। देर रात तक पर्यटकों की चहल-कदमी बनी रही। जार्ज एवरेस्ट, हाथी पांव, भट्टा फाल, दलाई हिल, गनहिल, लाल टिब्बा और चार दुकान में दिन भर पर्यटकों की भीड़ रही। हालांकि, शनिवार को दून-मसूरी मार्ग सहित मुख्य सड़कों पर जाम से राहत रही।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार देर शाम तक होटलों में पर्यटकों की औसतन आक्युपेंशी 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी थी और रविवार व सोमवार के लिए इसके 100 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। मसूरी में मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। सुबह-शाम ठंड भी महसूस हो रही है। प्रशासन की ओर से भीड़ से निपटने के लिए इंतजाम किए गए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top