उत्तराखण्ड

Big Breaking:-निरंजनी अखाड़ा ने यौन उत्पीड़न आरोपों से घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से हटाया

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने उनके पद से निष्कासित कर दिया है।

हरिद्वार। यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने बड़ी कार्रवाई की है। अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (निरंजनी) के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अखाड़े ने यह निर्णय लिया है।

महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से स्वामी इंद्रदेव का अखाड़े की गतिविधियों से कोई जुड़ाव नहीं रहा और वह किसी भी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने बताया कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की ओर से स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद दिया गया था, लेकिन पद मिलने के बाद उन्होंने अखाड़े के कार्यक्रमों और गतिविधियों में कभी सहभागिता नहीं की। अखाड़े से उनका कोई सक्रिय संपर्क भी नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि स्वामी इंद्रदेव के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद अखाड़े ने मामले का संज्ञान लिया। आरोपों की गंभीरता और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित करने का निर्णय किया गया है। डॉ. रविंद्र पुरी ने दो टूक कहा कि अब पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का स्वामी इंद्रदेव महाराज से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि अखाड़ों की अपनी परंपरा, मर्यादा और प्रतिष्ठा है। इनकी गरिमा बनाए रखना अखाड़े की जिम्मेदारी है। संत परंपरा की छवि को प्रभावित करने वाले मामलों को अखाड़ा गंभीरता से लेता है और ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं बरती जा सकती।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top