भैयादूज पर सुबह 10:28 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए, जिसमें सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। अब श्रद्धालु शीतकाल में खरसाली स्थित मां यमुना मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को भैयादूज पर सुबह 10:28 बजे बंद हो गए। इस दौरान धाम में सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
इस वर्ष में यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। खरसाली स्थित शनि समेश्वर मंदिर से शनि देव की डोली सुबह यमुनोत्री रवाना हुई।
कपाटबंदी के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव के यमुना मंदिर पहुंचेगी। शीतकाल में श्रद्धालु खरसाली स्थित मां यमुना मंदिर में ही दर्शन और पूजा कर सकेंगे।



