Department

Big Breaking:-निवेदिता कुकरेती, IPS द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF का कार्यभार ग्रहण

निवेदिता कुकरेती, IPS द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF का कार्यभार ग्रहण

आज दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS ने सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित SDRF कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF उत्तराखंड के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण के उपरांत सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF श्रीमती निवेदिता कुकरेती से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई।

इस अवसर पर सेनानायक द्वारा उन्हें SDRF की संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली, वर्तमान तैनाती, उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, SDRF के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS से भेंट कर अपने-अपने कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियों तथा संचालित अभियानों के संबंध में अवगत कराया गया।

अधिकारियों के साथ हुए संवाद के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशनों की चुनौतियों, भविष्य की आवश्यकताओं एवं समन्वयात्मक कार्यप्रणाली पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS ने कहा कि SDRF राज्य की एक महत्वपूर्ण आपदा प्रतिक्रिया इकाई है, जिसकी भूमिका प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने आपदा के समय त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी रेस्क्यू सुनिश्चित करने, आधुनिक तकनीक एवं नवीन उपकरणों के अधिकतम उपयोग,

जवानों के सतत प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन तथा मनोबल को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल देने की बात कही। साथ ही उन्होंने अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top