Department

Big Breaking:-यूपी ही नहीं, छह और राज्यों के पूर्व कर्मी ले रहे थे दोहरी पेंशन; बड़ा सवाल, अब कैसे होगी वसूली?

कैग की परीक्षण रिपोर्ट में समाज कल्याण विभाग की 1337 लोगों के दोहरी पेंशन लेने का खुलासा हुआ था। इसमें मृत्यु और सत्यापन प्रक्रिया के बाद 314 लोगों के नाम पोर्टल हटाने के बाद 977 लोगों के दोहरी पेंशन लेने की पुष्टि हुई थी।

समाज कल्याण विभाग से यूपी ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल समेत छह और राज्यों के कई पूर्व कर्मचारी दोहरी पेंशन ले रहे थे। यह जानकारी विभाग की जांच में सामने आई है। शासन दोहरी पेंशन लेने वालों से वसूली की बात कह रहा है, पर इन कर्मियों से कैसे वसूली होगी यह बड़ा सवाल है।

कैग की परीक्षण रिपोर्ट में समाज कल्याण विभाग की 1337 लोगों के दोहरी पेंशन लेने का खुलासा हुआ था। इसमें मृत्यु और सत्यापन प्रक्रिया के बाद 314 लोगों के नाम पोर्टल हटाने के बाद 977 लोगों के दोहरी पेंशन लेने की पुष्टि हुई थी। समाज कल्याण विभाग ने तत्काल ऐसे लोगों की पेंशन रोक दी थी।

इसके बाद शासन ने दोहरी पेंशन लेने वालों से वसूली की बात भी कही। इसके बीच समाज कल्याण विभाग ने दोहरी पेंशन लेने वालों की जानकारी जुटाई। इससे पता चलता है कि दोहरी पेंशन लेने वालों में बाहरी राज्यों के 25 पूर्व कर्मचारी भी हैं। इनमें यूपी के 11, हरियाणा के 5, पंजाब और प.बंगाल के 3-3, हिमाचल, मध्यप्रदेश व राजस्थान के 1-1 पूर्व कर्मचारी शामिल हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि इनसे कैसे वसूली की जाएगी।

एक महीने में जांच रिपोर्ट मिलने की संभावना


शासन ने मामले की जांच समाज कल्याण निदेशालय के निदेशक को सौंपी है। सूत्रों के अनुसार जांच के माध्यम से महकमा यह भी पता करना चाहता है कि इस खामी के पीछे कारण क्या है और जिम्मेदार कौन है? इस संबंध में सचिव समाज कल्याण विभाग श्रीधर बाबू अद्दांकी का कहना है कि निदेशक को मामले की जांच सौंपी गई है। एक महीने में जांच पूरी हो जानी चाहिए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top