Department

Big Breaking:-अब मात्र 150 मिनट में दिल्ली से देहरादून, टूरिस्ट और रोजगार का बनेगा ग्रीन कॉरिडोर

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया, जिससे उत्तराखंड में रोजगार और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया, जिससे उत्तराखंड में रोजगार और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

इस कॉरिडोर से दिल्ली-देहरादून की दूरी महज ढाई घंटे में तय होगी, जिससे चारधाम, जिम कार्बेट नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क और मसूरी जैसे स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

यह ग्रीन कॉरिडोर किसानों और स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों से जोड़ेगा, जिससे लागत घटेगी और आय बढ़ेगी। साथ ही फूड प्रोसेसिंग, लाजिस्टिक्स और पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

राज्य में तेजी से विकसित हो रहे सड़क नेटवर्क और आधुनिक आधारभूत परियोजनाओं से राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। एलिवेटेड रोड, फोरलेन हाईवे, चारधाम आल वेदर रोड परियोजना जैसे बड़े कार्यों से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि पर्यटन और रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

धार्मिक स्थलों तक बेहतर और सुरक्षित कनेक्टिविटी बनने से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय संस्कृति और आस्था का संरक्षण भी होगा।

सुरंगों और आधुनिक मार्गों के निर्माण से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है, जिससे राज्य पर्यटन और रोजगार का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top