Department

Big Breaking:-अब ‘राधा और रंगीली’ कराएंगे राजा जी टाइगर रिजर्व की सैर, दो जोन में होगी हाथी सफारी

हाथी सफारी की बुकिंग और जानकारी के लिए इच्छुक आगंतुक चीला सफारी बुकिंग कांउटर पर संपर्क कर सकते हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में आज से हाथी सफारी का विधिवत शुभारंभ हो गया। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देश पर राजा जी के चीला पर्यटक जोन में 15 जून तक हाथी सफारी का संचालन किया जाएगा।

हाथी सफारी, चीला हाथी शिविर की राधा और रंगीली हथिनियों द्वारा चीला रेंज के दो जोन में कराई जाएगी।

हाथी सफारी के माध्यम से पर्यटक न केवल हाथियों के व्यवहार को करीब से समझ सकेगें, बल्कि राजाजी टाइगर रिजर्व के परिदृश्य के विविध वन्यजीव जैसे चीतल, साम्भर, मोर, गोल्डन जैकाल, बाघ, गुलदार, हाईना, जंगली हाथी और विविध प्रवासी पक्षियों का अवलोकन भी कर पाएंगे।हाथी सफारी सुरक्षित वन भ्रमण के सभी नियम-शर्तों का पालन करते हुए संचालित की जाएगी।

हाथी सफारी की बुकिंग और जानकारी के लिए इच्छुक आगंतुक चीला सफारी बुकिंग कांउटर पर संपर्क कर सकते हैं। बुकिंग कांउटर के फोन नं. 9411568917, 8630823298 हैं।

हाथी सफारी के लिए समय सारणी सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक और संध्याकाल में 2:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top