Department

Big Breaking:-मेरें सपनों का उत्तराखंड” में अब तक 35 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध

उत्तराखंड


“मेरें सपनों का उत्तराखंड” में अब तक 35 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध

11-12 के विद्यार्थियों ने 8 विषयों पर किया फोकस, विद्यार्थियों में उत्साह

चित्र प्रतीकात्मक

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर ” सीएम विद्यार्थी मंथन डॉट कॉम ” पोर्टल पर अभी तक 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध लिख कर अपलोड कर दिए है।


उल्लेखनीय है कि पिछली 10 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11-12 वीं के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन मंथन करते हुए उन्हें राज्य के विकास में अपने विजन को एक निबंध के रूप में ऑनलाइन भेजने का आह्वान किया था।


सीएम धामी ने युवा विद्यार्थियों से पर्यटन,रोजगार, सामाजिक विकास, वन पर्यावरण, शिक्षा,स्वास्थ्य , तकनीकी आदि विषयों पर अपने विचार साझा करने को ” मेरे सपनों का उत्तराखंड ” अभियान में शामिल होने की बात करते हुए कहा था कि उनके द्वारा स्वयं ऐसे विचारों का अवलोकन करते हुए उन्हें राज्य की पॉलिसी में शामिल किया जाएगा।


स्मरण रहे कि सीएम धामी ने 140 श्रेष्ठ विचार लिखने वाले युवा विद्यार्थियों के साथ अपने शासन के सचिवों के साथ विचार विमर्श करने और स्वयं के साथ भी अनुभव साझा करने की बात कही थी।
धामी सरकार ने ऐसे श्रेष्ठ विद्यार्थियों को उनके कैरियर में ,परीक्षा तैयारियों में स्कॉलरशिप देने की भी घोषणा की हैं साथ ही अन्य पुरस्कार भी अपनी ओर से दिए जाने की बात कही थी। जिसके उपरांत इस अभियान में पूरे राज्य से ऑनलाइन प्रविष्टियां आने लगी है ,जिसकी संख्या 35 हजार से अधिक हो चुकी है।


जानकारी के मुताबिक निबंध प्रविष्टि अपलोड करते ही विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी मिल रहा है जिससे उनमें इस अभियान में शामिल होने का जोश जुनून बना हुआ है।


इस अभियान के संयोजक डॉ राहुल अग्रवाल ने बताया कि ऐसा अभियान देश ने पहली बार हो रहा है जिसमें जेन जी और अल्फा दोनों जेनरेशन हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का समर्थन मिल रहा है और हर मिनट में राज्य के किसी न किसी कोने से निबंध पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे है।उन्होंने बताया कि 24 अगस्त तक निबंध को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि है।


जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी भी स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है और प्रतिदिन इसकी समीक्षा कर रहे है जो ये दर्शाता है कि सीएम धामी ने इस विजन निबंध अभियान को कितनी अहमियत दी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top