Department

Big Breaking:-क्रिसमस-डे के अवसर पर दून पुलिस की सुरक्षा/यातायात व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी दून खुद उतरे मैदान में।

क्रिसमस-डे के अवसर पर दून पुलिस की सुरक्षा/यातायात व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी दून खुद उतरे मैदान में।

थाना क्षेत्रों में चेकिंग/ ड्यूटी पाइंटों का किया आकस्मिक निरीक्षण।

समस्त पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा ड्यूटी पॉइंटो पर पुलिस को ब्रीफ कर स्वयं मुख्य ड्यूटी प्वाइंटों पर उपस्थित रहकर कर रहे ड्यूटियों का सकुशल संचालन

क्रिसमस डे, विंटर कार्निवल व न्यू ईयर के पर्यटकों के अत्यधिक संख्या में जनपद में आने के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में जनता की सुविधा/सुरक्षा व सुगम यातायात हेतु लगाई गई है सभी स्थानों पर ड्यूटियां

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्रिसमस डे विंटर कार्निवल व न्यू ईयर के दृष्टिगत जनपद देहरादून में अत्यधिक पर्यटकों के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को शांति/सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत लगातार गश्त,

चैकिंग एवं यातायात व्यवस्था में ड्यूटीरत कर्मियों को ब्रीफ़ करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश देने तथा समय समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनाँक : 25-12-2025 को क्रिसमस डे के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं मोर्चा संभालते हुए जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों विभिन्न ड्यूटी पॉइंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पॉइंट पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाते हुए अपनी डयूटी का निर्वहन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।


जनपद में क्रिसमस डे, विंटर कार्निवल व न्यू ईयर की सेलिब्रेशन के लिए जनता व पर्यटकों के आवागमन के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल का डेप्लॉयमेंट किया गया है।

सभी प्वाइंटों पर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों द्वारा नियुक्त पुलिस बल को लगातार ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं, व स्वयं भी लगातार चेकिंग की जा रही है।

एसएसपी देहरादून द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी अधीनस्थों को यातायात/सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित करने वाले, हुड़दंग करने या अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top