उत्तराखण्ड

Big Breaking:-महाशिवरात्रि के अवसर पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

महाशिवरात्रि के अवसर पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 15 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परिवार संग देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दिन भगवान शिव की आराधना और आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाखन में महा शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भंडारे कार्यक्रम में भी सम्मलित हुए।

इस अवसर पर महंत कृष्णा गिरि महाराज, महंत दिगंबर गिरि महाराज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, पार्षद कमली भट्ट, भावना चौधरी, सिकन्दर, संजय नौटियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top