उत्तराखण्ड

Big Breaking:-सतपुली के निकट वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु, एसडीआरएफ ने खाई से शव किया बरामद

सतपुली के निकट वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु, एसडीआरएफ ने खाई से शव किया बरामद

आज दिनांक 09/03/2025 को थाना सतपुली से एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली मार्केट से ऊपर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।


एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत कठिन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


मृतक की पहचान हरिओम पुत्र जगदीश, निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 42 वर्ष के रूप में हुई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top