
ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दांत वाला हाथी आ गया, जिससे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा और यातायात रोका गया।
ऋषिकेश। आईडीपीएल में शुक्रवार सुबह एक दांत वाला हाथी आ धमका, जिससे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
इस दौरान एम्स रोड व आईडीपीएल रोड पर वाहनों की आवाजाही भी रोकी गई। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है।
बता दें कि ऋषिकेश में एक दांत वाला हाथी लगातार जंगल से आबादी क्षेत्रों की ओर आता रहता है। यह हाथी गुमानीवाला, मंशा देवी, अमित ग्राम, आईडीपीएल, खदरी, रायवाला, छिदरवाला, डांडी तक घूमता हुआ देखा जाता है।








