Department

Big Breaking:-अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। वहीं केदारनाथ के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

आगामी चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेली सेवा संचालन के लिए 11 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। इस बार भी आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। पर्यटन विभाग ने यात्रा पंजीकरण शुरू कर दिया है। वहीं, यूकाडा भी केदारनाथ हेली सेवा के लिए एविएशन कंपनियों का जल्द ही चयन करेगा। चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम जाने को हेलिकॉप्टर की मांग रहती है।

गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से नौ हेलिपैड से हेली सेवा संचालित की जाती है। सुरक्षित हेली सेवा के लिए डीजीसीए के नियमों को सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके अलावा केदारघाटी में उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टर की लाइव निगरानी की जाएगी।

इसके लिए केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में लाइव ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं।  यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा। अप्रैल माह शुरूआत से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। इस पर यूकाडा जल्द ही निर्णय लेगा। इस बार आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top