Department

Big Breaking:-रुड़की में फायरिंग से दहशत; साइट पर काम कर रहे मिस्त्री को आवाज लगाकर बुलाया, तमंचे से झोंके फायर

युवक एक मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। तभी एक युवक ने उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। वह बाहर आया तो तभी उसने देशी तमंचे से फायर कर दिए।

शहर में फायरिंग के मामले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। साइट पर काम कर रहे मिस्त्री को आवाज देकर पहले मकान से बाहर बुलाया गया। मिस्त्री कुछ समझ पाता उससे पहले ही बाइक सवार हमलावरों ने देशी तमंचे से फायर झोंक दिए।

गनीमत रही कि गोली लगने से मिस्त्री बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देकर एक बाइक पर सवार होकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास में हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

रुड़की कोतवाली को गांव बिझौली कोतवाली मंगलौर निवासी गुलशेर ने बताया कि वह सुबह नौ बजे बादशाह होटल के पास एक मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। तभी साकिब निवासी गांव बरला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने आवाज देकर बाहर बुलाया।

वह बाहर आया तो तभी साकिब और जस्सी उर्फ सावेज निवासी तेलीवाला कोतवाली गंगनहर ने देशी तमंचे से फायर कर दिए। गनीमत रही कि वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागे। कुछ लोग फायरिंग होती देख दुकानों में भी घुस गए।

शोर-शराबा होने पर हमलावर तमंचे लहराते हुए एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आसिफ निवासी गांव बरला जिला मुजफ्फरनगर, साकिब, जस्सी उर्फ सावेज, वसीम उर्फ टुन्नू निवासी तेलीवाला कोतवाली गंगनहर के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की है। शुरुआती पूछताछ और जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों पक्षों में रुड़की के नगला इमरती में काम करने को लेकर विवाद हुआ था। हमलावरों की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फायरिंग की वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर देशी तमंचे लेकर फायरिंग कर रहे हैं। हमलावर हाथ में देशी तमंचे लेकर दिख रहे हैं।वारदात को अंजाम देकर एक बाइक पर सवार होकर हमलावर वहां से फरार हो गए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top