Department

Big Breaking:-अल्मोड़ा के कसारदेवी में ‘खतरे’ का पैराग्लाइडिंग, प्रशासन सख्त; कार्रवाई को तैयार

अल्मोड़ा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसारदेवी में बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग इसकी जांच कर रहे हैं।

अल्मोड़ा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसारदेवी में बिना अनुमति पैरागलाइडिंग करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

कसारदेवी क्षेत्र में एक व्यक्ति पैराग्लाइडिंग कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पर्यटन विभाग सतर्क हो गया। यह गतिविधि ऐसे समय में सामने आई है, जब जिले में अब तक किसी भी स्थान को पैराग्लाइडिंग के लिए आधिकारिक रूप से चिह्नित नहीं किया गया है। इसके बावजूद इस तरह की साहसिक गतिविधि का आयोजन नियमों की अनदेखी को दर्शाता है।

लोगों की जान को भी गंभीर खतरा

पर्यटन विभाग का कहना है कि बिना अनुमति इस प्रकार की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे संबंधित व्यक्ति और आसपास के लोगों की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में वर्तमान में कहीं भी पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं दी गई है। यदि कोई व्यक्ति नियमों को दरकिनार कर इस प्रकार की गतिविधि करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे किसी भी साहसिक गतिविधि को करने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति अवश्य लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top