Big Breaking:-उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की हत्या, शौचालय में मिला शव

रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में देर रात एक मरीज आशीष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, उसका शव शौचालय में मिला।

रुड़की। रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में देर रात एक मरीज की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसका शव नशा मुक्ति केंद्र के अंदर शौचालय में मिला है। हत्या की सूचना से हड़कंभ मच गया।

परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मैं लेकर जहां शुरू की है।

तीन माह पहले कराया था भर्ती 

लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष ( 37) को उसके स्वजन ने सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में करीब तीन माह पहले भर्ती कराया था। मंगलवार की रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव संदिगध हालत में मिला। केंद्र के संचालक ने उसका शव पड़ा देखा इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या करने का शक जताया है पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया है कि परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें