उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन: उत्तराखंंड से है गहरा नाता, गांव में शोक

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव का मायका उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में है, जहां शोक की लहर है।

उत्तराखंड। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का उत्तराखंड से खास नाता है।

वह मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक के सैंणी में अपर्णा का मायका है। अपर्णा यादव का जन्म वर्ष 1990 में लखनऊ में हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट उप्र के राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं, जबकि मां अम्बी बिष्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण में संपत्ति अधिकारी रहीं हैं। राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अपर्णा यादव को मुलायम सिंह यादव परिवार की फेमस बहू भी कहा जाता है।

उत्तरकाशी के सैंणी में शोक की लहर

वहीं प्रतीक यादव के निधन के बाद से सैंणी में शोक की लहर है। गांव वाले शोकाकुल हैं। गांव वालों का कहना है कि प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से सभी को गहरा झटका लगा है।

बता दें कि प्रतीक और अपर्णा यादव की शादी लंबी दोस्ती के बाद वर्ष 2011 में हुई थी। मुलायम सिंह परिवार से भाजपा में जाने वाली अपर्णा यादव अकेली सदस्य हैं।

अपर्णा यादव ने 2017 समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ा और भाजपा की डा. रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। 2022 में वह भाजपा में शामिल हुईं, उनको विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला। भाजपा ने उनको महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top