Department

Big Breaking:-पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

“पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को रू0 2000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में।”

शिकायतकर्ता से मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने की एवज में पटवारी, गुलशन हैदर द्वारा रू. 2000/- रिश्वत की मांग करने की शिकायत प्राप्त होने पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 26/05/2025 को पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को रू. 2000/-रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

ट्रैप की कार्यवाही के दौरान अभियुक्त गुलशन हैदर उपरोक्त ने स्वयं को वैद्यानिक कार्यवाही से बचाने के लिए रिश्वत के रूप में ग्रहण की गयी धनराशि रु.2000/- (500/- के 04 नोट) को निगल लिया था।

जिस पर ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चैकअप करवाकर रिश्वती नोटों के बरामदगी के प्रयास किये गये व डॉक्टरों की राय पर अभियुक्त का अल्ट्रासाउण्ट व सिटीस्कॅन करवाया गया साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाया गया।

परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होनी अभी शेष है। प्रकरण की आडियो-वीडियो रिकार्डिंग, रिश्वत राशि ग्रहण करने पर अभियुक्त के हाथ धोवन घोल और स्वतंत्र गवाहों के साक्ष्यों/गवाही के आधार पर अभियुक्त गुलशन हैदर,

पटवारी के विरूद्ध थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में धारा 7 भ्र.नि.अधि. 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) व धारा 238 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 27.5.2025 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,

माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त का 14 दिन का न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड स्वीकृत किया गया। वर्तमान में अभियुक्त जिला कारागार देहरादून में निरूद्ध है।

कृपया सोशल मीडिया पर अभियुक्त गुलशन हैदर, पटवारी को जमानत पर छोड़ने आदि सम्बन्धी वायरल हो रही खबर भ्रामक व असत्य है। किसी भी खबर का प्रकाशन से पूर्व उसकी पुष्टि करने का कष्ट करें।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top