
बनबसा के पंपापुर कैनाल क्षेत्र में मीटर रीडिंग लेने गए अंकुर अग्रवाल पर एक पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके सिर का मांस नोच लिया, जिससे सिर में गंभीर घाव हो गया और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बनबसा । पंपापुर कैनाल बनबसा क्षेत्र में बिजली मीटर रीडिंग लेने गए मीटर रीडर अंकुर अग्रवाल पर पालतू कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने पीड़ित के गिर जाने पर सिर का मांस नोच लिया।
जिससे सिर में करीब दो से तीन इंच तक घाव हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घायल मीटर रीडर अंकुर अग्रवाल ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गड़ीगोठ स्थित पंपापुर में विद्युत उपभोक्ता धर्म सिंह के घर मीटर रीडिंग लेने गए थे। इसी दौरान उनके पालतू कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके सिर पर बुरी तरह काट लिया और करीब तीन से चार इंच तक मांस का टुकड़ा बाल सहित उखाड़ दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्ते को भगाया और गंभीर रूप से घायल अंकुर अग्रवाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।









