Department

Big Breaking:-कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा के लिए धर्मनगरी पहुंचे सीएम धामी, 34 कार्यों का भी किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीसीआर भवन में मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की।

कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके साथ उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया।

234.55 करोड़ की लागत के इन स्थायी प्रकृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है।  

शिलान्यास किए गए कार्य

1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़

2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़

3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य लागत रु. 18.11 करोड़

4. श्रद्धालु सुविधाए एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top