उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गुप्तकाशी में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गुप्तकाशी में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी को दी श्रद्धांजलि

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी में बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री गुप्तकाशी स्थित उनके आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सेवाभाव, आस्था और सादगी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहेंगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top