Department

Big Breaking:-यमुनोत्री जाते समय राजस्थान के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, धाम में अब तक गई छह की जान

तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इस दौरान जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाते समय राजस्थान के एक तीर्थ यात्री की जानकीचट्टी में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी कल्याण सिंह (71) पुत्र बापू सिंह, निवासी मुनीम मोहल्ला, चेचट कोटा राजस्थान, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के निकट उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

साथ में मौजूद यात्रियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. अखिल राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीर्थ यात्री को अस्पताल लाया गया था,

लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बता दें कि इस यात्रा काल के दौरान यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर अब तक हार्ट अटैक से छह तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top