Department

Big Breaking:-पीएम मोदी का देहरादून दौरा: एसपीजी ने संभाली सुरक्षा कमान, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने कमान संभाल ली है।

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गढ़ीकैंट स्थित जसवंत ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में 14 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे व जनसभा को लेकर देहरादून पूरी तरह सुरक्षा घेरे में आ गया है।

कार्यक्रम की सुरक्षा की कमान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने संभाल ली है। शनिवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन व पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पूरे रूट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

हर संवेदनशील बिंदु का गहन निरीक्षण

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड तक सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को परखा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने, मूवमेंट कारिडोर पूरी तरह सुरक्षित रखने और ट्रैफिक संचालन के लिए ठोस कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए।

एसपीजी अधिकारियों ने भी स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ कार्यक्रम स्थल के हर संवेदनशील बिंदु का गहन निरीक्षण किया। सभा स्थल को कई सुरक्षा जोनों में बांटा गया है, जहां प्रवेश केवल पास और पहचान पत्र के आधार पर ही होगा।

एसपीजी, स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसियां और अर्धसैनिक बल संयुक्त रूप से सुरक्षा संभालेंगे। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास की इमारतों की छतों पर स्नाइपर तैनात करने, ड्रोन कैमरों से निगरानी रखने और बम निरोधक दस्ता व डाग स्क्वायड को अलर्ट मोड में रखने की योजना तैयार की है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। आइजी राजीव स्वरूप, डीएम सविन बंसल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल भी निरीक्षण में साथ रहे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने से दिल्ली व एनसीआर की दूरी समय के लिहाज से घट जाएगी। इससे राज्य में पर्यटन, चारधाम यात्रा और आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।
-आनंद बर्धन, मुख्य सचिव

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top