Department

Big Breaking:-देहरादून में पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत, 300 लोक कलाकार करेंगे अभिनंदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी है। संस्कृति विभाग के 15 सांस्कृतिक दलों के 300 लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में उनका अभिनंदन करेंगे।

देहरादून। प्रधानमंत्री के दून में स्वागत के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपरा को बनाए रखते हुए तकरीबन 300 लोक कलाकार प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत करेंगे। कहीं स्वागत के लिए खड़े रहेंगे, तो कई जगह वाद्य यंत्रों पर कलाकार अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

संस्कृति विभाग की ओर से 15 सांस्कृतिक दलों से 300 कलाकारों को तैयार किया गया है। उत्तराखंड की संस्कृति की अलग ही पहचान है और जो भी उत्तराखंड का दीदार करने आते हैं, उन्हें यहां की संस्कृति खूब भाती है।

मंगलवार को देहरादून पहुंच रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दून पहुंच रहे हैं तो संस्कृति विभाग ने भी अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन और सूचना विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए विभाग की ओर से 300 कलाकारों की टीम तैनात है। जो डाटकाली मंदिर से लेकर अन्य जगहों पर भी पारंपरिक परिधान के साथ स्वागत करेंगे।

ढोल-दमाऊं की धुन और नृत्य की प्रस्तुति भी इस दौरान दी जाएगी। उत्तराखंडी पारंपरिक वेषभूषा में हाथ जोड़कर खड़े कलाकार, ढोल-दमाऊं के साथ रणसिंघा और मशकबीन की धुन की गूंज और मांगल गीतों का गायन होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इसकी तैयारी पूरी कर दी गई है।

राष्ट्रपति के स्वागत में भी दिया था लोक संस्कृति का संदेश

बीती 19 जून को भी एयरपोर्ट से लेकर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना तक तकरीबन 35 किलोमीटर तक जगह-जगह सात सांस्कृतिक दलों के 100 से अधिक कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया था। इस दौरान सभी ने राष्ट्रपति के दून दौरे पर अपनी लोक संस्कृति का भी संदेश दिया था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top