Department

Big Breaking:-पुलिस कांस्टेबल के बेटे ने किया सुसाइड, JE प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था युवक

देहरादून में चंद्रबनी के सेवला कला में एक युवक ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता टिहरी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस कांस्टेबल के बेटे ने किया सुसाइड

घटना शनिवार की है। चंद्रबनी के सेवला कला में एक 22 साल के स्वप्ननील ने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता टिहरी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

बताया जा रहा है स्वप्ननील JE प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मृतक के परिजनों ने घर के अंदर फंदे से लटकते बेटे को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

प्रेम प्रसंग बताई जा रही आत्महत्या के पीछे की वजह

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top