Department

Big Breaking:-केदारनाथ हेली टिकट ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 550 फर्जी प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई

रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लगभग 550 फर्जी प्लेटफॉर्म पर एक्शन लिया गया है।

उत्तराखंड। केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने बडी कार्रवाई की है। लगभग 550 फेक प्लेटफार्म पर कार्रवाई की गई है। 

एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि, “केदारनाथ धाम यात्रा के लिए कई श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवाओं से दर्शन करने के लिए धाम तक पहुंचते हैं। पिछले सालों में यह देखा गया है कि कई लोगों द्वारा इसमें साइबर ठगी की जाती है, जहां वो झूठे विज्ञापनों से लोगों से पैसे लेते हैं।

इसमें यात्रा शुरु होने से करीब एक महीने पहले एक टीम का गठन किया गया था, जो खास तौर पर इसकी निगरानी कर रही थी। लगभग 550 फेक प्लेटफार्म पर कार्रवाई की गई है, जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम पेज,

वेबसाइटें, व्हाट्सएप नंबर और बैंक खाते शामिल हैं। इन घटनाओं के संबंध में एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। जांच की प्रक्रिया लगातार सक्रिय रूप से जारी है।”

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top