Department

Big Breaking:-अधिवक्ता की मौत के मामले में हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस, नहीं मिली तहरीर

नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत के मामले में पुलिस आत्महत्या  मानकर जांच कर रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत का मामला गहराता जा रहा है। एक ओर पुलिस उपलब्ध तथ्यों के आधार पर इसे आत्महत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर मृतक के करीबी अधिवक्ताओं के बीच घटनास्थल के मौजूदा साक्ष्य से प्रकरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

मंगलवार को तल्लीताल पुलिस की ओर से पार्किंग स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही बीते दिनों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक किन-किन स्थानों पर गया, किससे मिला और घटनाक्रम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलू क्या रहे।

पुलिस मृतक के परिजनों और करीबियों से भी लगातार पूछताछ कर रही है जिससे मामले की सच्चाई तक पहुंचा जा सके। हालांकि अधिवक्ता के परिजनों और जिला बार के अधिवक्ताओं की ओर से कोई ऐसी शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

इस संबंध में एसओ मनोज नयाल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मृतक की कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या नहीं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top