Department

Big Breaking:-नैनीताल के होटल में कोटद्वार के युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल में कोटद्वार के 20 वर्षीय सुमित सिंह की एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी महिला मित्र के साथ घूमने आया था। देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है और पंचनामा कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला दवा के ओवरडोज से हृदयघात का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

नैनीताल। कोटद्वार से महिला मित्र के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे युवक की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को बुलाकर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला किसी दवाई के ओवरडोज के बाद हृदयघात का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सतपुली कोटद्वार निवासी 20 वर्षीय सुमित सिंह कोटद्वार निवासी ही अपनी महिला मित्र सरिता के साथ घूमने के लिए नैनीताल आया हुआ था। शनिवार को नैनीताल पहुंच दोनों ने हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया। देर रात अचानक सुमित की तबीयत बिगड़ गई।

सरिता ने होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी। होटल कर्मी तत्काल सुमित को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मृतक और युवती के स्वजन नैनीताल पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस पंचनामे और युवती से पूछताछ में जुटी हुई है।

एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि फिलहाल पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top