Department

Big Breaking:-पुलिस ने जंगल में बरामद किया सवा आठ माह के नवजात का शव, जंगली जानवरों ने नोंचा

चमोली कोतवाली के अंतर्गत भू लगा खैनुरी गांव के बराली तोक के जंगल में पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया है। शव को जंगली जानवरों ने कुछ जगहों पर नोंच दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि शनिवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की ओर से अपराह्न करीब सवा दो बजे कोतवाली पुलिस को जंगल में नवजात का शव पड़ा होने की सूचना दी गई। जिस पर पुलिस टीम क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता के साथ मौके पर पहुंची।

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि शव करीब सवा आठ माह का है। उन्होंने बताया कि शव को सिर की तरफ से जंगली जानवरों ने नोंच दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा।

पुलिस द्वारा भू लगा खैनुरी गांव में गर्भवती महिलाओं की जानकारी भी ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को भी पुलिस टीम गांव में पूछताछ के लिए जाएगी। 


Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top