उत्तराखण्ड

Big Breaking:-देहरादून स्पा सेंटर में पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला, मुकदमा दर्ज

देहरादून के एक स्पा सेंटर में पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला कर मारपीट की गई। आरोपितों ने उसे जबरन स्पा सेंटर में खींचने का प्रयास किया; पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

देहरादून। स्पा सेंटर में अपने पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला से साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने आँखो में मिर्ची पाउडर का स्प्रे कर स्पा सेंटर में ले जाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून के खुडबुडा निवासी पीड़िता साइमा ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 19 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह मंडी चौक के पास अमेनज़ स्पा सेंटर में अपने पति की जानकारी लेने गई थी, लेकिन स्पा सेंटर वालो ने पति की जानकारी देने से मना कर दिया।

आरोप है कि जब वह वापस आने लगी तो पार्किंग गेट पर काले रंग की कार आई और एक महिला व एक पुरुष ने उतरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता की आँखों में मिर्ची पाउडर स्प्रे कर दिया और जबरदस्ती खींचकर स्पा सेंटर में ले जाने लगे।

यही नहीं जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, वह तीन महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित नेहा समेत अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top