उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार में संपन्न हुआ सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार, देखें पूरे कार्यक्रम की प्रमुख तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई संत-महात्माओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के शुक्रवार को निधन के बाद उनका शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नमामि गंगे घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके छोटे पुत्र महेंद्र बिष्ट ने मुखाग्नि दी। संत समाज की ओर से परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव संस्थापक पतंजलि योगपीठ, आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ एवं प्रबंध निदेशक पतंजलि आयुर्वेद मौजूद रहे।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अध्यक्ष श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, हरिद्वार, परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, अध्यक्ष परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश तथा श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्णम आध्यात्मिक गुरु एवं श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर।

श्रीमहंत रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज, परम पूज्य बाबा हठयोगी जी महाराज, स्वामी दर्शन भारती जी महाराज, श्रीमहंत संजय जी महाराज, महंत ऋषिश्वरानंद महाराज तथा स्वामी कल्याण देव महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने भी अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, भरी संख्या में जनसमूह मौजूद रहे।

सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top