उत्तराखण्ड

Big Breaking:-ऊधम सिंह नगर के खटीमा में बाघ के हमले से युवक की मौत, शिनाख्त जारी

खटीमा के सरपुड़ा क्षेत्र में एक अज्ञात युवक को बाघ ने निवाला बना दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं, जबकि वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। सरपुड़ा क्षेत्र में आबादी से सटे सुरई रेंज के जंगल में एक अज्ञात युवक को बाघ ने निवाला बना दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लिया। बाघ ने युवक के शरीर का काफी हिस्सा खा लिया था। वहीं, पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

सरपुड़ा के ग्रामीण शनिवार सुबह जंगल की ओर गए, जहां उन्हें जमीन पर खून दिखा। साथ ही पास में पेंट पड़ी मिली। खोजबीन करने पर उन्हें झाड़ियों में एक युवक का आधा खाया हुआ शव मिला, जबकि कुछ दूरी पर बाघ भी था, जो ग्रामीणों को देखकर जंगल की ओर चला गया।

इसकी सूचना ग्रामीण ने वन विभाग को दी, जिस पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और मृतक के बाबत जानकारी जुटाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। साथ ही आसपास क्षेत्र में सघन कांबिंग भी की।

मृतक की पेंट की जेब में मिले नेपाली नोटों से उसके नेपाल निवासी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top