Big Breaking:-ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर देहरादून में प्रदर्शन, अमेरिका के विरुद्ध लगाए नारे

इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की कथित हत्या की खबर के बाद देहरादून में शिया समुदाय ने प्रदर्शन किया।

देहरादून। इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की कथित हत्या की खबर फैलने के तुरंत बाद रविवार दोपहर देहरादून में शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की।

देहरादून जनपद के अंबाड़ी में रविवार दोपहर शिया समुदाय के लोग शोक में सड़कों पर उतर आए। अंबाड़ी इमामबाड़े में दुख जाते हुए शिया समुदाय के लोगों ने अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अली खामेनेई की कथित हत्या की खबर फैलने के बाद रविवार दोपहर देहरादून में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों के हाथों में ईरानी झंडे के साथ तिरंगा भी था।

इस दौरान लोगों ने अमेरिका और इजराइल के विरुद्ध नारेबाजी की। साथ ही इस हमले की कड़ी निंदा की।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें