Department

Big Breaking:-आंदोलनरत दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन खत्म, लिखित आश्वासन का अध्ययन करने के बाद माने

देहरादून के स्कूल में दृष्टिबाधित छात्रों का आंदोलन खत्म हो गया। छात्रों ने लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन खत्म कर दिया।

लैपटॉप, छात्रावास, मैदान और जिम समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया। छात्रों को संस्थान की ओर से मिले लिखित आश्वासन का अध्ययन करने के बाद छात्रों ने यह फैसला लिया।

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के मॉडल स्कूल फॉर विजुअल डिसएबिलिटीज (एमएसवीडी) के छात्र अपनी मांगों को लेकर बीती तीन अगस्त से आंदोलन कर रहे थे। मंगलवार को संस्थान के निदेशक डॉॅ. विनोद कैन ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि छात्रों की सभी मांगों पर उच्च अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

छात्रों की सभी मांगों को मान लिया गया है। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से मामले के समाधान के लिए तत्काल प्रशासनिक कदम उठाए गए। छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बाद सक्षम प्राधिकारी की ओर से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनके तहत संस्थान में विभिन्न सुधारात्मक बदलाव लागू किए जा चुके हैं। संस्थान प्रशासन ने कहा कि एमएसवीडी देशभर में दृष्टिबाधित छात्रों की शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top