Department

Big Breaking:-चमोली में रात से बारिश, ठंड बढ़ी, भनैरपानी में पत्थर गिरने से बद्रीनाथ हाईवे बाधित

चमोली में गुरुवार रात से लगातार बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। भनैरपानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है, जिसे खोलने का काम जारी है।

चमोली। जनपद में गुरुवार रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है और तापमान में गिरावट आने से स्थानीय लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

इस बीच, बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनैरपानी (पीपलकोटी) के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बाधित हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और हाईवे को दोबारा खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

राहत की बात यह है कि जिले के अन्य सभी स्थानों पर हाईवे पूरी तरह सुचारू है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top