Rajnath Singh in Haridwar: हरिद्वार में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक चल रही है. जिसमें राजनाथ सिंह ने शिरकत की.
देहरादून: हरिद्वार में उत्तराखंड बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही है. जिसमें हिस्सा लेने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे. सीएम धामी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया. राजनाथ सिंह हरिद्वार में आयोजित की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के 9 मंत्र दिये.










आज यानि 22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक हुई. इसमें प्रदेश के विस्तारक, विधानसभा प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता सहित करीब 1800 नेता प्रतिभाग कर रहे हैं.. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यसमिति को संबोधित किया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यह सरकार से नहीं संगठन से चलती है. राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत के 9 मंत्र दिये. उन्होंने कहा सेवा और समर्पण भाजपा का मूलमंत्र है.
राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखंड में भाजपा हिमालय की तरह अडिग है. इसे कोई नहीं हिला सकता है. उन्होंने धामी सरकार के कामों की जमकर तारीफ की. राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा का लक्ष्य उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है. इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर विशेष जोर रहेगा.
इससे पहले 21 नवंबर को पहले दिन बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में चुनाव की तैयारी के लिए ऊर्जा भरी गई.ई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, की मौजूदगी में पार्टी संगठन के अन्य दिग्गज नेताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर लक्ष्य दिए.
सीएम धामी भी कार्य समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर पार्टी के सभी 7 मोर्चों को एक एक लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया. इसके साथ ही दिसंबर के अंत तक जिलों में मोर्चा और ब्लॉक स्तर तक की कार्य समितियां आयोजित करने पर फैसला हुआ.
महेंद्र भट्ट ने बताया कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के सातों मोर्चों के पदाधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि समाज के सभी वर्गों को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ना है. खासतौर पर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे. अन्य राजनीतिक दलों के लोग भाजपा के संपर्क में हैं, लेकिन पार्टी चाहती है कि युवा, महिला, ओबीसी और अनुसूचित जितने में मोर्चे हैं, उनके द्वारा ही सदस्यता दी जाए. दिसंबर के अंत तक मोर्चों की कार्यसमिति की बैठकों की तिथियां भी घोषित हो जाएंगी.



