उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बाबा बागेश्वर को ढोंगी-धूर्त बताने वाले रामदेव ने अब उन्हें पूज्य कहा, अपने भड़कने की वजह

बाबा बागेश्वर को ढोंगी और धूर्त बताने वाले योग गुरू बाबा रामदेव ने अब उन्हें पूज्य कहा है। विवाद को खत्म करने की अपील करते हुए अपने भड़कने की वजह भी बताई।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर पहले तीखी टिप्पणी करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने अब विवाद को खत्म करने की अपील की है। उन्होंने अब बाबा बागेश्वर को अपना छोटा भाई बताते हुए उनके प्रति सम्मान जताया है।

रामदेव ने कहा कि विवाद के बीच उनकी बाबा बागेश्वर से बातचीत हुई थी। तब उन्होंने अपनी नाराजगी की वजह भी बताई थी। रामदेव के मुताबिक, देवी-देवताओं के बीच तुलना और ऐसी टिप्पणियां, जिनसे उनका अपमान हो, उन्हें बेहद आहत करती हैं। यह सनातन परंपरा नहीं है।

योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्होंने बाबा बागेश्वर से बातचीत में दो बातें रखीं। पहली यह कि देवी-देवताओं के बीच तुलना करना और उनके अपमान वाली टिप्पणियां करना उचित नहीं है। भगवान के बीच कोई भेद नहीं है। भगवान के नाम, जाति और धर्म के नाम पर मतभेद समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से उन्हें बहुत दुख पहुंचा था।

रामदेव ने अब धीरेंद्र शास्त्री को पूज्य कहा

उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उनके अनुज हैं और उनकी कुछ टिप्पणियों से आहत होकर उन्होंने उन्हें अधिकारपूर्वक समझाया और फटकार लगाई थी। अब इस मामले को आगे तूल नहीं दिया जाना चाहिए। भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, मैं रहूं या न रहूं, मेरा भारत और मेरा सनातन रहना चाहिए।

हरिद्वार में स्वामी रामदेव ने कहा कि विवाद के बीच उन्होंने बागेश्वर बाबा से बातचीत की और अपनी दो प्रमुख आपत्तियां रखीं। पहली आपत्ति देवी-देवताओं और अवतारी सत्ताओं को लेकर की गई टिप्पणियों और तुलनाओं पर थी। उन्होंने कहा कि ये बातें उन्हें आहत करने वाली लगीं। भगवान में कोई भेद नहीं है और उनके नाम पर भेदभाव करना समाज को बांटने का काम करता है। दूसरी आपत्ति सनातन धर्म को पाखंड और अंधविश्वास से जोड़ने को लेकर थी।

स्वामी रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म ईश्वरीय विद्या है, जो वैज्ञानिक और सार्वभौमिक है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति के भीतर ब्रह्म भाव देखा जाता है। सनातन धर्म में चमत्कारवाद और अंधविश्वास के बजाय श्रद्धा की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि चारों शंकराचार्य शंकर के ही अवतारी स्वरूप हैं। धीरेंद्र शास्त्री को अनुज बताते हुए रामदेव ने कहा कि वे अभी बालक हैं और उनसे स्नेह व अधिकार का संबंध है। उनकी कुछ बातें अनुचित लगीं तो उन्होंने डांटा और फटकार लगाई। बागेश्वर बाबा ने उनकी बात को प्यार समझकर स्वीकार किया, यह उनकी महानता है। उन्होंने कहा कि बड़ों का दायित्व है कि वे छोटों को समझाएं और गलतियों पर टोकें। स्वामी रामदेव ने दोनों पक्षों के समर्थकों से एक-दूसरे की निंदा बंद करने की अपील की।

धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

योग गुरु बाबा रामदेव की तीखी फटकार पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि योग गुरु उनसे बड़े हैं और अभिभावक की तरह हैं। उन्होंने इस आलोचना को एक बड़े व्यक्ति के आशीर्वाद के रूप में लिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बाबा रामदेव ने मेरा नाम नहीं लिया। वे स्वभाव से बहुत सरल हैं। वे एक महापुरुष हैं। महापुरुषों का अपना एक स्वभाव होता है। लेकिन, वे हमारे अपने हैं, जैसे भी हैं। हमारे बीच स्नेह है। रामदेव की फटकार को स्वीकार करते हुए शास्त्री ने कहा कि उन्हें शायद कुछ महसूस हुआ होगा, इसलिए उन्होंने यह ‘आशीर्वाद’ दिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top