Big Breaking:-उत्तराखंड में 335 पदों पर भर्ती शुरू! महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनने का सुनहरा मौका

Uttarakhand Medical Service Selection Board ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर आवेदन जरूर करें।

देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Female Health Worker) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

Recruitment for 335 Female Health Worker Posts

Uttarakhand Medical Service Selection Board ने इस बार कुल 335 पदों पर भर्ती निकाली है। पहले यह संख्या 180 थी, लेकिन अब संशोधित विज्ञप्ति जारी कर पदों की संख्या बढ़ा दी गई है।

आवेदन की तिथि

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 4 मई 2026
उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आवेदन जरूर करें। 

180 से बढ़ाकर किए गए 335 पद

बोर्ड द्वारा पहले नवंबर 2025 में 180 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। अब इसमें नए पद जोड़कर कुल 335 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

उनका पुराना आवेदन ही मान्य रहेगा, जिससे उन्हें अतिरिक्त प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। यह भर्ती विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इन पदों के जरिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

यह भर्ती न केवल रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी। बड़ी संख्या में पदों होने के कारण अधिक से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें