Department

Big Breaking:-प्रदेश के कर्मचारियों के तबादलों की धारा-27 के प्रावधानों में मिल सकती है राहत, कल होगी बैठक

प्रदेश के कर्मचारियों के तबादलों की धारा-27 के प्रावधानों में राहत मिल सकती है। कल इसे लेकर बैठक होगी। 

प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों से जुड़े वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 की धारा-27 के प्रावधानों में कुछ राहत मिल सकती है। इसके लिए 24 अप्रैल को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है।

कार्मिक विभाग की ओर से धारा-27 के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों के निवारण और अधिनियम के किसी प्रावधान में परिवर्तन, विचलन, छूट देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए पहले 20 अप्रैल को बैठक प्रस्तावित की गई थी।

अब यह बैठक 24 अप्रैल को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में होगी। प्रदेश में लंबे समय से धारा-27 के तहत अनिवार्य तबादले नहीं हो पाए। इससे उन कर्मचारियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है, जिनका बीमारी या अन्य जरूरी कारण से तबादला नहीं हो पाया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top