Department

Big Breaking:-देहरादून एयरपोर्ट पर 4.46 करोड़ से बनेगा विश्राम गृह, सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 88.84 करोड़ की मंजूरी दी है। देहरादून एयरपोर्ट में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट परियोजना के तहत सिटी ड्रेनेज प्लान फेज-एक निर्माण के लिए 65.65 करोड़ की योजना स्वीकृत की है।

विभिन्न जनपदों के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों व 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मोचन निधि से 15 करोड़ की मंजूरी दी।

चंपावत जिले के तहत सहायक नदी, धारा उपचार (कालसन भोलेश्वर) से जल संरक्षण और संवर्द्धन, मृदा संरक्षण कार्य के लिए 3.39 करोड़ की योजना जलागम प्रबंधन से स्वीकृत की है।

राजस्व परिषद के जिला कार्यालय देहरादून तीन वाहन खरीदने के लिए स्वीकृति दी। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड में डिग्री कॉलेज पोखरी सड़क व अन्य सड़कों के लिए 4.17 लाख की योजना स्वीकृति दी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top