Department

Big Breaking:-कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी, अभिलेख सत्यापन एक से, UKSSSC ने इसी साल कराई थी परीक्षा

कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है। यूकेएसएसएससी ने इसी साल 19 जनवरी को परीक्षा कराई थी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, स्वागती, मेट, कार्य पर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक व सर्वे लेखपाल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन एक दिसंबर से शुरू होगा।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि इस साल 19 जनवरी को यह परीक्षा कराई गई थी, जिसके आधार पर 28 मार्च को टंकण परीक्षा के लिए औपबंधित श्रेष्ठता सूची जारी हुई थी।

टंकण परीक्षा 18 अगस्त से पांच सितंबर के बीच कराई गई। कुल रिकित्यों के डेढ़ गुना अनुपात में रिजल्ट जारी किया गया है, जिनका अभिलेख सत्यापन किया जाएगा। यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है।

अभिलेख सत्यापन एक दिसंबर से शुरू होकर अगले साल एक जनवरी तक चलेगा। इसके बाद अर्ह अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।

अभिलेख सत्यापन आयोग कार्यालय में होगा, जिसका शेड्यूल भी वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी भी होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top