Moussourie

Big Breaking:-रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने की आत्महत्या, चबूतरे पर लगे सरिये से फंदे पर लटका मिला शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति चबूतरे पर लगे सरिये से फांसी लगाकर लटका हुआ था।

मसूरी में आज सेना के रिटायर्ड अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कंपनी गार्डन स्थित किराए के मकान में चबूतरे पर लगे सरिये से फंदे पर लटका मिला।

जानकारी के अनुसार, भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साले नवांग त्सेरिंग(41) पुत्र लोबसांग निवासी कंपनी गार्डन ने मकान के बाहर फांसी लगा ली है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति चबूतरे पर लगे सरिये से फांसी लगाकर लटका हुआ था। परिजनों की सहायता से उसे नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया।

परिजनों से जानकारी करने पर पता लगा कि मृतक यहां जगपाल गुसाई के मकान में किराए पर रहता था। व तीन वर्ष पूर्व सेना (टूटू आर्मी) से सेवानिवृत्त होकर आया था। मृतक के भाई तेनजिंग रेबियल ने बताया कि मृतक नशे का आदी था व पूर्व में भी उसके द्वारा दो बार आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top