Nainital

Big Breaking:-उत्तराखंड में पूर्व न्यायाधीशों को मिलेंगी सेवारत जजों जैसी सुविधाएं, हाई कोर्ट ने जारी की नई गाइडलाइन

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों के लिए प्रोटोकॉल, चिकित्सा, परिवहन और गेस्ट हाउस जैसी सुविधाओं के लिए नई विस्तृत गाइडलाइन जारी की है।

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और पूर्व न्यायाधीशों के लिए बड़ी राहत की व्यवस्था दी है। हाई कोर्ट की ओर से प्रोटोकाल, चिकित्सा, परिवहन और गेस्ट हाउस सुविधाओं के लिए नई विस्तृत गाइडलाइन जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया है। यह सुविधा सिर्फ पूर्व जजों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी पत्नी-पति और परिवार के सदस्यों को भी इसका लाभ मिलेगा।

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कौशल किशोर शुक्ला की ओर से 17 नवंबर को जारी गाइडलाइन के अनुसार पूर्व जजों के एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन नई दिल्ली आने-जाने पर प्रोटोकॉल अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। घर से एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन तक अधिकारी साथ जाएंगे और सामान पहुंचाने में मदद करेंगे। वापसी में उन्हें उनके निवास स्थान तक छोड़ा जाएगा।

विदेश यात्रा पर इंडियन मिशन को दी जाएगी सूचना

अगर पूर्व जज किसी दूसरे राज्य में जा रहे हैं, तो संबंधित सरकार और हाई कोर्ट को उनका टूर प्रोग्राम भेजा जाएगा, ताकि वहां भी उन्हें प्रोटोकॉल और गेस्ट हाउस की सुविधा मिल सके। विदेश यात्रा पर इंडियन मिशन को भी सूचना दी जाएगी।

यह सुविधा उन पूर्व जजों को भी मिलेगी जो किसी आयोग या ट्रिब्यूनल में अध्यक्ष-सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। दिल्ली और उत्तराखंड में उनके इलाज के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। पूर्व जजों को इलाज और यात्रा के दौरान आधिकारिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी

हाई कोर्ट के गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था भी कराई जाएगी, जिसका निर्धारित शुल्क देना होगा। पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए हाई कोर्ट के साथ ही उत्तराखंड सदन दिल्ली सहित प्रदेश के सभी 13 जिलों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

बता दें कि इसी साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट की ओर केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि सेवानिवृत्त हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों को मिलने वाली सेवानिवृत्ति के बाद की सुविधाओं के लिए पूरे देश में एक समान नीति बनाई जाए। वर्तमान में देश के अलग-अलग राज्यों में सेवानिवृत्त जजों को सुविधाएं से संबंधित अलग-अलग गाइडलाइन भी हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top