उत्तराखण्ड

Big Breaking:-ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग में तेज रफ्तार टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, पैराफिट ने घनी बस्ती में गिरने से रोका

देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार टैंकर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। ट्रक का अगला हिस्सा पैराफिट में फंसने से वह घनी बस्ती में गिरने से बच गया।

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट ट्रक दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है।

शुक्रवार रात संगम नगरी में एक और ट्रक हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ट्रक का अगला हिस्सा पैराफिट में फंसने से वह सड़क पर ही रुक गया, वरना कई घरों को तबाह कर सकता था। पुलिस ने बलगर ट्रक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे नगर के मुख्य बाजार के ऊपर स्थित ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक टैंकर ट्रक अनियंत्रित हो गया।

ट्रक का एक टायर सड़क से बाहर निकलने से वह घनी बस्ती के ऊपर गिरने की स्थिति में लटक गया था कि उसका दूसरा टायर यहां पैराफिट में फंस गया।

मेन मार्केट की घनी बस्ती में इससे अफरातफरी बन गई। पुलिस व एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव में जुट गई।

वहीं, ट्रक चालक को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। मुख्य बाजार निवासी समरेंद्र ध्यानी व प्रमोद टोडरिया के अनुसार दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील इस स्थान पर प्रशासन से पुख्ता इंतजाम की कई बार मांग की जा चुकी है।

लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां पूर्व में यात्रियों से भरी बस बस्ती में पलटने से बची है।

वहीं, वाहनों की टक्कर से केबिन में फंसे एक चालक को बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका था। जबकि एक बलगर ट्रक ने यहां खड़े वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी कर दिया था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top