Department

Big Breaking:-पिथौरागढ़ में बारिश से मार्ग बंद, तवाघाट-लिपुलेख और चीन सीमा का संपर्क टूटा

पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण कई प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे चीन सीमा और पांच दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है।

पिथौरागढ़। बारिश के कारण उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में कई मार्ग बंद हो गए हैं। टनकपुर-तवाघाट हाईवे धारचूला से तवाघाट के बीच कूलागाड़ के पास और तवाघाट-लिपुलेख मार्ग मलघाट के पास बंद है।

मुनस्यारी -मिलम मार्ग भी बंद होने से चीन सीमा का संपर्क कटा है। पांच दर्जन से अधिक गावों का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क भंग है। बीआरओ  तवाघाट हाईवे और लिपुलेख मार्ग खोलने में जुटा है, मार्ग के जल्दी खुलने के आसार हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top