Department

Big Breaking:-RSS के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से गला रेतकर दी जान, वीडियो बनाया; खुदकुशी की खुद बताई वजह

आरएसएस के जिला कार्यवाह राहुल जोशी के बेटे सजल जोशी ने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहुलूहान हालत में परिजन सजल को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह राहुल जोशी के बेटे सजल जोशी ने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहुलूहान हालत में परिजन सजल को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सजल अपनी बीमारियाें से परेशान था। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

हीरानगर निवासी 24 वर्षीय सजल जोशी ने बीबीए की पढ़ाई की है। वह टेनिस टेबल का अच्छा खिलाड़ी था। उसके पिता राहुल जोशी आरएसएस के जिला कार्यवाह और शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। मां गढ़वाल के गोपेश्वर कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम चार बजे सजल अपने कमरे में था।

वहां उसने एक वीडियो बनाकर अपने यू-ट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो में युवक अपनी बीमारियों से परेशान होने की बात कह रहा था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया और कमरे में ही चाकू से अपना गला रेत दिया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन तत्काल उसे लेकर एसटीएच पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। – प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी
अस्पताल व मोर्चरी में जुटे कई लोग
जैसे ही भाजपा व संघ के लोगों को राहुल के बेटे की मौत की खबर लगी। हर कोई अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद मोर्चरी में लोगों की भीड़ जुट गई। राहुल की डबडबाती आंखों को देख लोग भी भावुक होकर उन्हें ढांढ़स बंधाते रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top