Department

Big Breaking:-पौड़ी में सैलून संचालक ने युवक पर कैंची से किया हमला, सड़क पर उतरी नारी शक्ति

पौड़ी में एक नाई द्वारा युवक पर कैंची से हमला करने के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने शुक्रवार को शहर में विशाल रैली निकाली। महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में बीते गुरुवार को नाई द्वारा स्थानीय युवक पर कैंची से हमला करने की घटना के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।

रैली बस अड्डे से शुरू होकर माल रोड, एजेंसी चौक, अपर बाजार, लोअर बाजार और धारा रोड होते हुए पुनः बस अड्डे पर समाप्त हुई। इस दौरान अपर बाजार में पुरानी जेल के समीप बारबर की दुकान के पास पुलिस का पहरा रहा।

यहां कुछ देर के लिए पुलिस व महिलाओं के बीच नोकझोंक भी देखना को मिली। राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और इसका विरोध किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top