बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने एक बार फिर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन किए, जहां उन्होंने दो-तीन दिन बिताए और बर्फबारी के बीच स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया।
रुद्रप्रयाग। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए धाम पहुंचीं। केदारनाथ धाम में दो से तीन दिन बिताने के दौरान वह काफी प्रसन्न नजर आईं।
इस बार भी उनकी बाबा केदार के प्रति आस्था और श्रद्धा देखने को मिली। अभिनेत्री मंदिर के पीछे स्थित भीम शिला के पास साधना में लीन रहीं। वही, भैरवनाथ मंदिर में दर्शन करने के साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में बैठे साधु-संतों से आशीर्वाद भी लिया।
केदार ड्राइव में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं केदारनाथ
सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा से जुड़ाव उनकी फिल्म ‘केदारनाथ’ के समय से रहा है। फिल्म की शूटिंग और इसके बाद से ही वह लगातार बाबा केदार के दर्शन के लिए आती रही हैं। हर वर्ष धाम पहुंचकर वह अपनी श्रद्धा व्यक्त करती हैं।



