कोटद्वार के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक चाय के खोखे पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत जशोधरपुर औद्योगिक आस्थान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चाय के खोखे के ऊपर एक पेड़ गिर गया। घटने में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जशोधरपुर औद्योगिक आस्थान में कुकरेती स्टील प्लांट के बाहर एक बड़ा पेड़ चाय के खोखे के ऊपर गिर गया। घटना के वक्त चाय की दुकान बंद थी। लेकिन, दुकान के समीप ही दो लोग खड़े थे, जो पेड़ के नीचे दब गए।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी में फोर्स मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि घटना में विक्रम (55) की मौके पर मौत हो गई। जबकि किशनपुर निवासी दिलीप को गंभीर हालत में बेस हॉस्पिटल में लाया गया है।



